फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कम सवारियों वाले रूटों की बसों को डायवर्ट कर भीड़भाड़ वाले रूटों पर लगाने का फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के लिए परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी होली पर अपने घर जाने वाले श्रमिकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज विभाग ने राजा नाहर सिंह बस अड्डा, बल्लभगढ़ से अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी रूट पर बसों की कमी न हो।

रोडवेज विभाग के अधिकारी नवनीत बजाज के अनुसार डिपो के पास लगभग 170 बसें हैं। विभाग ने रणनीति बनाई है कि जिन लंबी दूरी वाले रूटों पर सवारियों की संख्या कम रहती है, वहां चलने वाली बसों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा और उन बसों को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा की सीमा से लगते व्यस्त रूटों पर लगाया जाएगा। जीएम शिखा ने बताया कि उद्देश्य यही है कि होली पर घर जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो और भीड़ के दबाव को संतुलित किया जा सके।
विज्ञापन


फरीदाबाद जिले में करीब 30 हजार छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां और वर्कशॉप हैं। इनमें अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, भरतपुर, अलवर, नूंह, पलवल, गुरुग्राम और सोनीपत सहित कई जिलों से आए लाखों श्रमिक कार्यरत हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां रोजगार के लिए रहते हैं। त्योहार के अवसर पर ये सभी अपने गृह जिलों और राज्यों की ओर रुख करते हैं, जिससे बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ अचानक कई गुना बढ़ जाती है।

अक्सर बसों की कमी के कारण यात्रियों को खड़े-खड़े या दरवाजों और खिड़कियों से लटक कर सफर करना पड़ता है। कई बार निजी वाहनों में ओवरलोडिंग की स्थिति बन जाती है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस बार रोडवेज विभाग ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कम सवारियों वाले रूटों की बसों को डायवर्ट कर भीड़भाड़ वाले रूटों पर लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बसें सुचारू रूप से संचालित होंगी और कोई भी कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा।
विज्ञापन



होली पर मथुरा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू
रेलवे ने भी ब्रज क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उत्तर रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मथुरा जंक्शन तक स्पेशल लोकल ट्रेन संख्या 04414/04413 का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 3 मार्च तक चलेगी। स्पेशल ट्रेन रोज सुबह 10:30 बजे निजामुद्दीन से रवाना होकर ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, न्यू टाउन फरीदाबाद, बल्लभगढ़, असावटी, पलवल, कोसीकलां होते हुए दोपहर लगभग एक बजे मथुरा पहुंचती है। हालांकि रूंधी, बंचारी, होडल और अजाही स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं रहेगा। प्रशासन और परिवहन विभाग के इन संयुक्त प्रयासों से उम्मीद है कि होली पर घर लौटने वाले लाखों श्रमिकों को इस बार राहत मिलेगी और वे सुरक्षित तथा सुगम यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें