फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर में एडीसी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Mon, 01 Sep 2025 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोड़ने से सम्बंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं मिलीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी सतबीर मान ने की। एडीसी सतबीर मान जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोड़ने से सम्बंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं। इनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक एवं शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा अनुमोदन, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, आपराधिक शिकायतें आदि विषय शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी नागरिक को उपरोक्त में से किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन


एडीसी सतबीर मान ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें