फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं एडीसी, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

विज्ञापन
बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं एडीसी, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश। बीके नागर - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पिछले करीब एक महीने से जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। मरीजों को हो रही परेशानियों और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को एडीसी अंजली श्रोत्रिया अचानक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचीं। प्रशासन की ओर से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान एडीसी ने ओपीडी, वार्ड, पंजीकरण काउंटर, साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। कई स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत महसूस होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




एडीसी ने अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक कर कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और वार्ड प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।



उन्होंने कहा कि अस्पताल का यह निरीक्षण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और अस्पताल में जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है। निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट सरकार को भी भेजी जाएगी ताकि आवश्यक संसाधन और सुधार कार्य जल्द सुनिश्चित किए जा सकें।
विज्ञापन




बीते कुछ समय से बीके अस्पताल में भीड़, बेड की कमी, जांच में देरी और साफ-सफाई जैसी समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सक्रिय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें