फिल्म दंगल में बबीता का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस का 16 फरवरी को हुआ था निधन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फिल्म दंगल में बबीता का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 16 फरवरी को 19 साल की अदाकारा का निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को एक्ट्रेस के सेक्टर-17 स्थित घर पर अभिनेता आमिर खान पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर सुहानी की आत्मा की शांति की दुआ की और परिवार को सांत्वना दी।
सेक्टर 17 निवासी सुहानी भटनागर ने अपने कॅरियर की शुरुआत दंगल फिल्म से महिला पहलवान के किरदार के रूप में की थी। सुहानी के निधन के बाद से उनके घर पर फिल्म दंगल से जुड़े कलाकार आए दिन उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पिछले दिनाें पहलवान बबीता फोगाट सुहानी के घर पहुंची थी। बृहस्पतिवार को अभिनेता आमीर खान भी सेक्टर-17 उनके निवास पर पहुंचे। सुहानी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में हमेशा परिवार के साथ हैं।