फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फायर एनओसी नहीं लेने वाले पब और क्लबों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के आदेश के बाद जागे अधिकारी, फायर सेफ्टी जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में बढ़ती भीड़भाड़ और आग लगने की संभावनाओं को देखते हुए फायर विभाग ने पब व क्लबों का व्यापक ऑडिट शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई पबों और क्लबों की फायर एनओसी की अवधि समाप्त हो चुकी है, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों ने अभी तक एनओसी ली ही नहीं है। ऐसे सभी संस्थानों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब रोजाना अधिकारी फील्ड पर उतरकर औचक निरीक्षण करेंगे। ऑडिट के दौरान स्थल पर मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास, फायर अलार्म सिस्टम, पानी के स्रोत और सुरक्षा मानकों को परखा जाएगा। जहां भी कमियां पाई जाएंगी, वहां नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



हाल ही गोवा के एक क्लब में हुई भीषण आग की घटना, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद हरियाणा सरकार भी सतर्क मोड में आ गई है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित नाइट क्लबों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की तुरंत समीक्षा करवाएं।
विज्ञापन




यह बता पाना तो मुश्किल है कि कितने क्लब और पब बिना एनओसी के चल रहे हैं। शहर में कई ऐसे संस्थान हैं जिनके पास फायर एनओसी नहीं हैं। हालांकि हम लगातार जांच कर रहे हैं। बिना फायर एनओसी के चल रहे क्लबों की जांच की जा रही है।-अश्विनी कुमार कौशिक, सीनियर फायर आफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें