फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चला डंडा, छह लोगों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बढ़ते अवैध निर्माण पर नगर नियोजन विभाग (डीटीपी) ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को डीटीपी इन्फोर्समेंट की टीम ने कॉलोनी में छापेमारी कर छह लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाया जाए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध निर्माण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया, जहां निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि कई लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए पार्किंग की निर्धारित जगहों पर दुकानें बना ली हैं। वहीं, घर के पिछले हिस्से में जो जगह खाली छोड़नी होती है, वहां भी निर्माण कार्य कर लिया गया है। इन सभी मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाएं। यदि तय समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया, तो विभाग की ओर से आगे की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें