फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेफ और बल्लभगढ़ में अवैध कब्जों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम ने मंगलवार को ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। टीम ने सड़कों के किनारे अवैध कब्जों और अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की। लोगों को हिदायत दी गई है कि दोबारा से सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करें।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने सड़कों पर कब्जों करने और सार्वजनिक स्थानों पर गैर-कानूनी तरीके से दुकान चलाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया हुआ है। इसी के तहत निगम की टीम मंगलवार सुबह 11 बजे बीपीटीपी चौक पहुंची। यहां लोग सड़क पर टीनशेड बनाकर दुकान चला रहे थे। टीम ने दो दर्जन अवैध कब्जे हटाए। इसके बाद टीम ने बल्लभगढ़ और दयालबाग में अवैध अतिक्रमण हटाया। साथ ही मकान नंबर बी-25 दयालबाग में अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई की। इन क्षेत्रों में सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। सड़कों पर रेहड़ी-पटरी वालों ने भी कब्जा किया हुआ था। कुछ जगहों पर लोगों ने झुग्गी लगा रखी थी। निगमायुक्त ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण व अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी निर्माणों को निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार अतिक्रमण न करें अन्यथा ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें