फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में एक्शन क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार 3 को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ने 121 रन बनाए। जवाब में एक्शन क्लब ने 16.4 ओवर में जीत हासलि कर ली। राइजिंग स्टार के सचिन राय ने 21 और रवि सागर ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं, एक्शन क्लब के विपिन कुमार ने चार और अमन, दीपक व रोहित ने दो-दो विकेट लिए। एक्शन के लिए अमन बावा ने 35 और पंकज ने 31 रन बनाए। राइजिंग स्टार के लिए मो. जैद, पृथ्वी शर्मा, जीतू और निखिल शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद