नहर में गिरे युवक को एसीपी की टीम ने निकाला एक जागरूकता कार्यक्रम से लौट रहे थे एसीपी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल के पास आगरा नहर में गिरे 23 साल के युवक को एसीपी सेंट्रल की टीम ने समय रहते बाहर निकाल लिया। घटना के समय एसीपी एक जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यालय जा रहे थे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक आगरा कैनाल नहर में बचाव का प्रयास कर रहा था। एक कार्यक्रम से लौट रहे एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार के सुरक्षा कर्मी संदीप व चालक सिकंदर ने युवक को डूबता देख नहर में छलांग लगा दी। दोनों ने डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। तब तक मौके पर युवक का भाई भी आ गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक ने बताया कि वह गांव बुढैना का रहने वाला है। नहर के साथ-साथ चलने के दौरान उसका पैर फिसल गया। युवक के परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।संवाद