फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी का मोबाइल दो हजार रुपये में खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार साल जेल में रहने के दौरान हुई थी मोबाइल बेचने वाले से मुलाकात, अपराध शाखा ऊंचा गांव ने मोबाइल किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भीकम कॉलोनी निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल अपने एक साथी से महज दो हजार रुपये में खरीदा था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, झज्जर निवासी अरविंद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में शिकायत दी थी कि 18/19 नवंबर की रात वह अजरौंदा चौक पर अपनी गाड़ी में सो रहा था। सुबह करीब छह बजे नींद खुलने पर उसे गाड़ी से पर्स और मोबाइल फोन गायब मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों सामान चोरी कर लिए थे। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मोबाइल खरीदने के आरोप में अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल बेचने वाले व्यक्ति से उसकी मुलाकात वर्ष 2010 से 2014 के बीच जेल में रहने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में काट चुका है जेल-
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2010 में बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्र में एक मकान में सेंधमारी के दौरान चोट मारकर हत्या करने के मामले में भी संलिप्त रहा है। इस मामले में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल वह उच्च न्यायालय से जमानत पर है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि चोरी का मोबाइल बेचने वाले उसके साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें