फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के सामने युवक की हत्या और सेक्टर-31 में जानलेवा हमले की वारदातों में था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में रेड लायन होटल के सामने चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी इंद्र त्यागी उर्फ पंडित (21) निवासी मोल्डबंद दिल्ली को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। यह मुठभेड़ 17 और 18 मई की रात थाना भूपानी क्षेत्र के अंतर्गत अमृता हॉस्पिटल से आरपीएस सोसाइटी की तरफ जाने वाले रोड पर हुई।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि 17 और 18 मई की रात को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गणेश कॉलोनी के पास भूपानी मोड़ मास्टर रोड की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मास्टर रोड पर साईं कॉलोनी के कच्चे रास्ते वाले कट के पास नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान जब मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर कर दिए। इनमें से दो फायर पुलिस की गाड़ी पर और एक फायर पुलिस कर्मचारी एएसआई प्रदीप पर किया गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी इंद्र त्यागी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में दाखिल कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, तीन खाली खोल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पर हमला करने के इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में थाना भूपानी में हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या सहित कई मामलों में था वांछित
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह नौ और दस अप्रैल की रात को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित एक होटल के सामने सचिन नामक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की वारदात में वांछित चल रहा था। इसके अतिरिक्त, वह थाना सेक्टर-31 के अंतर्गत गत तीन दिसंबर की सुबह अरुण व राहुल पर चाकू से हमला कर जान से मारने के प्रयास और लड़ाई-झगड़े के मामले में भी काफी समय से वांछित था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें