फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने में पुलिस को 16 साल लग गए। इसकी सूचना देने पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पीओ स्टाफ सेक्टर-14 प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बहरामपुर निवासी कृष्णा उर्फ किशन (42) के रूप में हुई है। फिलहाल संतनगर रेलवे स्टेशन के पास रह रहा था। पीओ स्टाफ ने आरोपी को बहरमपुर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2003 में एक 14 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेंट्रल में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत नें आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने आरोपी की सजा को साल साल कर दिया था। तीन साल सजा काटने के बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया और अदालत में हाजिर नहीं हुआ। बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपी अदालत में नहीं आया। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित कर भगोड़ा करार कर दिया गया। अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें