फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एनआईटी व धौज में सीबीआई के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फतेहाबाद के चाइल्ड प्रोनोग्राफी मामले में शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत फरीदाबाद में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने एनआईटी व धौज इलाके में पूछताछ की है। सीबीआई अपने साथ कई अहम जानकारी ले गई है। सीबीआई छापेमारी की पुलिस को भनक नहीं लगी। रविवार सुबह पुलिस अधिकारी इस बारे में जानकारी लेते नजर आए। सीबीआई ने चाइल्ड प्रोनोग्राफी के खिलाफ हरियाणा समेत देश के 22 राज्यों में सर्च अभियान चलाया था। इसके तहत टीम फरीदाबाद में भी जांच करने पहुंची। शनिवार को सीबीआई की एक टीम ने छापेमारी व पूछताछ की। इस मामले में सीबीआई ने देशभर के 80 नामजद के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इनमें से फरीदाबाद से भी कुछ आरोपी शामिल हैं। इनके मोबाइल और लेपटॉप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों में शहर का नाम पहली बार सामने नही आया है। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में भी कलकत्ता पुलिस ओल्ड फरीदाबाद इलाके से एक युवक को पूछताछ के लिए ले गई थी। युवक को मॉडलिंग के नाम पर पोर्न फिल्मों में ढकेला गया था। युवक के पिता पूर्व में शहर के कई थानों के प्रभारी भी रहे हैं। युवक की कुछ फिल्में भी इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें