फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा पुलिसकर्मी बन युवती को डराया, 1 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते में मौजूद रुपयों की जांच के बहाने दो ट्रांजेक्शन में कराए ट्रांसफर, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवती के नाम से जारी सिम से मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर ठगी कर ली गई। पहले ट्राई के कर्मचारी बनकर और फिर पुलिसकर्मी बनकर युवती को आरोपियों ने डराया। खाते में मौजूद राशि की जांच के नाम पर 1 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन 24 घंटे बाद भी राशि रिफंड नहीं की गई तो साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत बल्लभगढ़ सेक्टर-65 एरिया की रहने वाली युवती ने दी है। युवती का कहना है कि 12 दिसंबर को एक नंबर से दोपहर के समय कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई -टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके नाम पर एक सिम चल रही है और मुंबई में इस नंबर का प्रयोग कर मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधि की जा रही है। उसने कहा कि आप इसमें शामिल नहीं हैं तो मुंबई पुलिस से संपर्क करें। बाद में युवती को व्हाट्सएप कॉल आई और पुलिसकर्मी बनकर युवती से बात कर डराया गया। आरोपी बोले कि आपके खाते में मौजूद राशि को चेक करना पड़ेगा। राशि यदि मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल नहीं पाई गई तो 24 घंटे में रिफंड कर दी जाएगी। युवती से 2 ट्रांजेक्शन में 1 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन बाद में आरोपियों ने रिफंड नहीं किया और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। 13 दिसंबर को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। साइबर पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबरों व बैंक खातों की डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें