फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में डंडा मारकर हत्या करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सिर में डंडा मारकर व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को थाना छायंसा पुलिस ने शुक्रवार को काबू कर लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान गांव रायपुर कलां निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना छायंसा पुलिस में एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसका भाई लखविंदर सिंह रायपुर कला में रहता है और खेती, मजदूरी का काम करता है। एक जून को किसी बात को लेकर उसका रणजीत के साथ झगड़ा हो गया था। रणजीत ने लखविंदर के सिर पर डंडों से वार किया। घायल अवस्था में लखविंदर को बल्लभगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ज्यादा चोट होने के कारण उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। दो जून को लखविंदर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस ने रणजीत को चांदपुर से घरोडा रोड पर काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक लखविंदर और रणजीत की कुछ दिन पहले गेहूं के लेनदेन के ऊपर लड़ाई झगड़ा हो गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें