फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन दिन बाद भी ठगी का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर जांच अधिकारी पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ से भागा आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। साइबर ठगी का आरोपी दिलखुश तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान थाना से खिड़की से छलांग लगाकर भाग गया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसीपी तिगांव अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक सरफराज के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें