फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध हथियार से फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के बुराका गांव में पानी के विवाद को लेकर गंभीर हिंसा का मामला सामने आया है। इरफान पुत्र महबूब और अकबर पुत्र जुम्मे खान, निवासी बुराका तहसील व जिला नूंह ने गांव के ही आसिद पुत्र जल्लू और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार से फायरिंग करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन




पीड़ितों के अनुसार, आसिद के समरसीबल का पानी उनके घर में आ रहा था। जब उन्होंने पानी बंद करने को कहा तो आसिद ने अपने परिवार व रिश्तेदारों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौच की और हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान आसिद अवैध हथियार लेकर आया और हवा में फायरिंग की। बताया गया कि फायरिंग की पूरी घटना का वीडियो पीड़ितों के पास मौजूद है। आरोप यह भी है कि आसिद के परिवार की एक महिला के पास भी अवैध बंदूक थी, जिससे हमला किया गया। जान बचाने के लिए पीड़ित परिवार को घर के अंदर छिपना पड़ा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी नवमान का कहना है कि 16 नामजद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें