फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हनीट्रैप में फंसाकर 45 लाख रुपये ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी महिला अनीता कौर को पहले ही पुलिस भेज चुकी है जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुभाष कैंप एनटीपीसी बदरपुर दिल्ली निवासी अफजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रवेंद्र कुमार को हनीट्रैप में फंसाकर 45 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 30 निवासी पीड़ित ने कुछ समय पहले सेक्टर 31 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन



पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर रुपये ऐंठने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अफजल को पुलिस ने तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास से दबोचा है। आरोपी के पास से बाइक भी बरामद हुई है। सेक्टर 30 निवासी प्रवेंद्र कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर 31 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसको हनीट्रैप के मामले में फंसाकर 45 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनीता कौर निवासी पंचशील कालोनी पार्ट-2 बसंतपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने उसके आरोपी साथी अफजल खान को गिरफ्तार किया और पूछताछ से बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें