- एनआइटी क्षेत्र की वारदात, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शराब ठेकों में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 98 लाख 23 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मेहुल ने तीन लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी के बावजूद आरोपियों ने अपने हिस्से की पूरी रकम निवेश नहीं की। साथ ही न तो पीड़ित को मुनाफा दिया और न ही रुपये वापस किए। पैसे मांगने पर आरोपी पीड़ित को धमकी देने लगे। कारोबारी ने मुख्यमंत्री को शिकायत दी तो अब डबुआ थाना पुलिस ने ठगी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एनआईटी क्षेत्र निवासी कारोबारी मेहुल बंगा ने बताया कि वार्ड नंबर 11 एनआईटी 2 के रहने वाले रंजीत सिंह, उसका भाई चरण सिंह व परिवार के अन्य लोगों शराब के ठेकों में बिजनेस पार्टनर बनने का ऑफर दिया। दोनों पक्षों में 30 मई 2024 को एक एग्रीमेंट हुआ। पार्टनरशिप में दो शराब ठेके सैनिक कॉलोनी गेट नंबर 3 और पाली एरिया में खोले गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस बिजनेस के लिए उन्होंने अपनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बंद की और मकान बेचा। आरोप है कि एक ठेके पर अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड लगाकर वहां की सेल के रुपये अपने खाते में ले लिए। पीड़ित ने 28 ननवंबर को मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई। शिकायत के बाद पुुलिस ने मामला दर्ज किया है।