फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिन-दिहाड़े लूट मामले में आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरूरपुर गांव में जूलरी शॉप पर 350 ग्राम सोने के गहने लूटने के मामले में तीसरे आरोपी को मुठभेड़ के बाद मंगलवार अल-सुबह काबू कर लिया गया। सूरजकुंड स्थित शूटिंग रेंज के पास अपराध शाखा टीम की आरोपी से मुठभेड़ हुई। इस दौरान बाएं पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो आरोपियों को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने 11 मार्च को सरूरपुर स्थित एक जूलरी शॉप से करीब 350 ग्राम सोना लूट लिए थे।

मुठभेड़ के बाद काबू किए गए तीसरे आरोपी की पहचान यूपी के संभल निवासी धर्मबीर उर्फ बाबू जी के तौर पर हुई है। आरोपी पर यूपी के जिलों में लूट, डकैती के 4 एफआईआर दर्ज हैं। 14 मार्च को गिरफ्तार इसके अन्य दो साथी मुजफ्फरनगर के गांव सिंगरेडा निवासी साकिब उर्फ बाली पर उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती की 6 एफआईआर और 16 मार्च को गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के गांव भगरा निवासी जावेद उर्फ मेंटल पर लूट, डकैती के उत्तर प्रदेश में 11 एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस की टीम चौथे आरोपी रिहान की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि लूट मामले का तीसरा आरोपी धर्मवीर शूटिंग रेंज मार्ग होते हुए दिल्ली से सूरजकुंड की ओर बाइक से आ रहा है। टीम ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। आरोपी को बाइक से आता देखकर टीम सक्रिय हुई तो आरोपी ने बाइक भगा ली। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने टीम पर दो गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली आरोपी के पैर में लगी। टीम ने उसे काबू किया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें