फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टास्क के बहाने 4.02 लाख रुपये की ठगी में आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा गया जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 4.02 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल लखनऊ के शारदा नगर का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवा रखा था। इसके खाते में ठगी के 68 हजार रुपये आए थे। आरोपी 5वीं पास है और बाइक मैकेनिक का काम करता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन



ठगी की शिकायत सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 11 नवंबर 2025 को उनके टेलीग्राम पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही वह टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। वहां शिकायतकर्ता ने अलग-अलग टास्क में 4,02,550 रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें