फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर 91.50 लाख की ठगी में आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाता मुहैया कराने वाला जालसाज छह दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने ट्रेडिंग में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 91.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के सूरत निवासी गोती हितेश भाई प्रवीन भाई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नौ जुलाई को सूरत से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक खाते मुहैया कराने वाले जालसाज की भूमिका निभा रहा था। उसने नुकुंज से पुरखा राम का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को मुहैया कराया था। यह प्रथम लेयर का खाता था, जिसमें ठगी की 30 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चार खाताधारकों और सात बैंक खाते मुहैया कराने वाले आरोपियों समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि फेसबुक के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से पहचान हुई। आरोपियों के शेयर में निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अक्तूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में 91.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही उसकी निवेश की गई राशि वापस मिली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें