फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरोपित को जमानत से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। देशभर में एक बैंक खाते के खिलाफ 27 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने और 25 दिनों में 45.86 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन के कारण अदालत ने आरोपित ज्यानी दर्शन शैलेशभाई को जमानत देने से इन्कार कर दिया। अदालत ने कहा कि यह संगठित साइबर अपराध है जो समाज और डिजिटल वित्तीय व्यवस्था को प्रभावित करता है। आरोपित के खिलाफ 17 अगस्त 2026 को साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मनजीत सिंह ग्रोवर के खाते से 95,104.96 रुपये निकाले गए थे। ठगी की रकम में से करीब 85,105 रुपये गुजरात ग्रामीण बैंक के एक खाते में गए, जो आरोपित से संबंधित था। जांच में इस खाते के खिलाफ देशभर में 27 अन्य शिकायतें भी मिलीं। 22 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच खाते में कुल 45,86,540 रुपये का लेनदेन हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें