फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने एक हफ्ते में तीस साइबर ठग किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
61.52 लाख रुपये किए बरामद, 26 लाख कराए फ्रीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर काम कर रही साइबर सेल की टीम ने एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों के पास से कुल 61 लाख 52 हजार रुपये की राशि बरामद की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने 343 शिकायतों का निपटारा करते हुए ठगी के करीब 26 लाख 68 हजार रुपये बैंक खातों में फ्रीज भी कराए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ साइबर थानों की टीमों ने सात से 13 फरवरी के बीच यह विशेष अभियान चलाया था। पकड़े गए आरोपियों में अनिल शर्मा, मिर्जा मुस्तफा, परविंदर, तनुज और विवेक सहित तीस लोग शामिल हैं। ये ठग अक्सर लोगों को व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर घर बैठे कमाई का लालच देते थे या बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल कर लेते थे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें