नूंह। नूंह-होडल रोड पर गांव बीबीपुर के नजदीक क्राइम ब्रांच की टीम ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि नूरदीन पुत्र ईमामुदीन निवासी कंवरचंदका थाना सदर नूंह अपने पास चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रखता है और उसे लेकर होडल की ओर से आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद होडल की तरफ से आई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो चालक भागने लगा, जिसे काबू कर लिया गया। जांच में मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की मिली और आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सका। संवाद