फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सलमान निवासी सहारा कॉलोनी, गांव कैली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अटल पार्क के पास से पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह मोटरसाइकिल सेक्टर-7 निवासी सतेंद्र की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेरोजगार है और नशे का आदी है। उसका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद