फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गेमिंग साइट के बहाने ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गेमिंग साइट के बहाने 6.73 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 साल का आशीष कुमार चंडीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशीष बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दिया था। आरोपी बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। इसके खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आये थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-7सी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि संगम बेवसाइट पर उनकी एक महिला से बातचीत हुई। फिर महिला ने उसे गेमिंग साइट पर गेम खेलकर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद महिला ने कहा कि वे 2.5 लाख डालर का मुनाफा कमा चुकी है। ये रकम निकासी के लिए 15 प्रतिशत टैक्स भरने का बताकर महिला ने शिकायतकर्ता से कुछ रुपये मांगे और बदले में मुनाफे में हिस्सा देने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता ने महिला के झांसे में आकर 673775 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में रुपये वापस नहीं मिले तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें