फरीदाबाद। फोन हैक कर 73 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपी को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रियांशु (22) निवासी विकास नगर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पांच सितंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया कि ठगी के दौरान पीड़ित को जिस नंबर से कॉल आई थी, वह सिम आरोपी प्रियांशु के नाम पर पंजीकृत थी। 10वीं पास आरोपी फिलहाल बेरोजगार है। संवाद