फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर के बाहर सफाई कर रहे युवक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-9 में घर के बाहर सफाई कर रहे युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में उपचाराधीन है। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी साहिल शर्मा ने बताया कि तीन सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे उनके पिता रामचंद्र घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें