फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये हड़पने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित उर्फ सचिन के कब्जे से 8,500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार वह एटीएम के कैश डिस्पेंसर में प्लास्टिक की पट्टी लगाकर नकदी फंसा देता था। ग्राहक के जाने के बाद वह पट्टी हटाकर रुपये निकाल लेता था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद