फरीदाबाद। खेड़ीपुल क्षेत्र की जस्सी कॉलोनी स्थित जींस धुलाई फैक्टरी में 2800 जींस लूटने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल ने एक और आरोपी यश उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुख्य आरोपी रौनक का भाई है। रौनक को पहले ही गिरफ्तार कर 2700 जींस बरामद की जा चुकी हैं। पूछताछ में दोनों ने अन्य भाइयों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद