फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुम हुए मोबाइल से रुपये ट्रांसफर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और यूपीआई फ्रॉड के आरोपी असार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के खाते से 1.75 लाख रुपये चुराए। पुलिस आरोपी से तीन दिन की रिमांड पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम तीन दिन के रिमांड पर लेकर आरोपी से कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गुम हुए मोबाइल में मौजूद यूपीआई एप के जरिये खाते से 1.75 लाख निकलने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी असार दिल्ली, बदरपुर के मोहन बाबा नगर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि असार ने ही शिकायतकर्ता का मोबाइल चोरी किया था।
विज्ञापन

आरोपी ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल पर कॉल की तो उसने कॉल रिसीव कर बात की थी। असार ने मोबाइल मालिक के तौर पर पुष्टि करने के बहाने शिकायतकर्ता का आधार कार्ड का फोटो मांगा, उसके मोबाइल का पासवर्ड भी पूछा। बाद में असार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मोबाइल की यूपीआई एप के जरिये खाते से रुपये अपने चाचा विकास सिंह के खाते में भेज दिए। मामले में विकास सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी असार पर पहले भी दिल्ली व फरीदाबाद में चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस को मामले में शिकायत बल्लभगढ़ के पंजाबी वाडा के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि 21 जून 2025 को उनका मोबाइल गुम हो गया था। जब शिकायतकर्ता ने नई सिम खरीदकर बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो पाया कि खाते से 175010 रुपये निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें