फरीदाबाद। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से 25 जुलाई को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका नाम नशे से रहो दूर जीवन जियो भरपूर रखा गया है। इसका आयोजन सेक्टर-66 स्थित आईएमटी में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाकर खेल गतिविधियों से जोड़ना है। इस दौड़ में 10 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए चार अलग-अलग आयु वर्ग बनाए गए हैं, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। टी-शर्ट लॉन्चिंग के मौके पर नेत्रपाल सिंह, राव नरवीर सिंह, सत्यवीर धनखड़, सुंदर लांबा सहित कई समाजसेवी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद