अवैध गोवंश तस्करी में आरोपी गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद
होडल। मुंडकटी थाना पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के मामले में हर्ष उर्फ रवि निवासी सागरपुर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटा हाथी वाहन में गोवंश को नोएडा से केएमपी के रास्ते मेवात ले जाया जा रहा है। खटेला सराय पुल के पास घेराबंदी कर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंश मिले, जिनके हाथ-पैर और मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे। पुलिस ने आरोपी चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। गोवंश को गौ सेवा समिति भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड पूरा होने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में फरार सह-आरोपियों की तलाश जारी है।