फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवजात बच्ची रोड किनारे झाड़ियों में स्वस्थ अवस्था में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात बच्ची रोड किनारे झाड़ियों में स्वस्थ अवस्था में मिली
विज्ञापन

हथीन। बुधवार को पहाड़ी बहीन रोड पर नवजात बच्ची झाड़ियों में स्वस्थ अवस्था मे मिली। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में बहीन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिजली निगम का एक लाइनमैन हथीन की तरफ से बहीन के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्हें अचानक रोड किनारे झाड़ियों में बच्ची दिखाई पड़ी। उसने आसपास के लोगों और बहीन पुलिस को सूचित किया। बहीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झाड़ियों के बीच से बच्ची को सुरक्षित निकाला। बच्ची को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आ गए। पुलिस ने नवजात बच्ची को पलवल के जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची नवजात है। उन्होंने बताया कि बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाले का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें