फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जम्मू में लोन रिकवरी का काम करने वाले रोहित (28) को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने फोन हैक कर 1.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की 97 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 24 अगस्त को उसे जम्मू से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-21सी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 1.95 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उस खाते की पहचान की, जिसमें ठगी की रकम का हिस्सा पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें