फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल बुकिंग के नाम पर 6.10 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होटल बुकिंग के नाम पर 6.10 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नाजीम राजस्थान के डीग जिले का रहने वाला है। इससे पूछताछ में पता चला कि इसने ही शिकायतकर्ता के पास कॉल कर कार्ड की डिटेल मांगी थी। इसके बाद खाते से रुपये कटे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है और अपने गांव में ही पुराने एसी खरीदने-बेचने का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-21सी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उन्हें अपने मेहमानों के लिए होटल बुक करना था। इसके लिए उसने दिल्ली के पास सरोवर पोर्टिको होटल की वेबसाइट सर्च कर वहां से नंबर लिया। मिले नंबर पर शिकायतकर्ता ने कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद उनके पास कॉल आई और होटल बुकिंग को लेकर बात की गई। आरोपी ने बुकिंग के नाम पर कार्ड की डिटेल शेयर की लेकिन उसने कहा कि पेमेंट नहीं हो रही। बाद में दूसरे कार्ड की डिटेल ली गई और फिर अलग-अलग कार्ड से 610347 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें