बल्लभगढ़। दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी सौरव उर्फ पेंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 5 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी निवासी अमरनाथ ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में शिकायत दी थी कि 22 जून की रात उनके घर के नीचे बनी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति अंदर घुसा और वहां रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। संवाद