फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये बाजार मूल्य की 272 ग्राम स्मैक बरामद की है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने बाईपास रोड स्थित सेक्टर-37 के पास से 28 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बरामद स्मैक वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है। आरोपी के खिलाफ सराय ख्वाजा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के उदयपुर निवासी आमिर शाह के रूप में हुई है। अपराध शाखा को 28 जून की रात गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-37 स्थित श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति अवैध नशे के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 272 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से बस के जरिए स्मैक लेकर फरीदाबाद आया था और इसे दिल्ली में सप्लाई करना था। इसके बदले उसे 15 हजार रुपये मिलने थे। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि स्मैक किससे खरीदी गई थी, इसे दिल्ली में किसे पहुंचाया जाना था और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें