फरीदाबाद। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी मामले में आरोपी को 7 साल बाद अपराध शाखा एवीटीएस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेन्द्र (35) पलवल के घाघोट गांव का रहने वाला है। आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि साल 2018 में जिस बाइक पर बैठकर वो वारदात करने गए थे, वो इसी योगेंद्र की थी। आरोपी पर झगड़े व डेबिट कार्ड ठगी के 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विजय को पुलिस ने साल 2018 में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश टीम कर रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो