फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकान बेचने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
16.5 वर्ग गज मकान का 11.50 लाख रुपये में किया था सौदा, प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में मकान बेचने का सौदा करने के बाद दो लाख रुपये बयाना लेकर रजिस्ट्री नहीं कराने और रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर मुजेसर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।संजय कॉलोनी निवासी राज ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को उसने गोपाल से मकान का 16.5 वर्ग गज हिस्सा खरीदने का सौदा 11.50 लाख रुपये में किया था। शिकायत के अनुसार गोपाल ने बताया था कि मकान उसके पिता रमेश के नाम पर है और उनकी मृत्यु हो चुकी है। पिता की मृत्यु के बाद अपने हिस्से में से 16.5 वर्ग गज हिस्सा बेचने की बात कही गई थी।
राज का आरोप है कि सौदा तय होने के दौरान उसने दो लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए। गोपाल के कहने पर यह रकम उसके बेटे लक्की के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इसमें 45 हजार और पांच हजार रुपये 17 दिसंबर 2025 को और एक लाख रुपये सहित अन्य भुगतान 22 दिसंबर को किया गया। आरोप है कि सौदे से संबंधित इकरारनामा गवाहों की मौजूदगी में तैयार हुआ और नोटरी पब्लिक से अटेस्ट भी कराया गया। बयाना देने की अलग रसीद भी तैयार की गई, जिस पर संबंधित लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार रजिस्ट्री के लिए 22 मई की तारीख तय की गई थी। गोपाल ने रजिस्ट्री से पहले प्रॉपर्टी आईडी, विरासत संबंधी दस्तावेज, हाउस टैक्स और विकास शुल्क आदि पूरे कराने तथा एनओसी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। राज का आरोप है कि उसने कई बार कागजात पूरे कराने के लिए कहा, लेकिन उसे कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। बाद में आरोपियों ने मकान बेचने से इनकार कर दिया और दो लाख रुपये लौटाने से भी मना कर दिया। पीड़ित ने वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन उसका जवाब नहीं मिलने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें