फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का आरोप- 50 लाख का चेक भरवाया, पांच खाली चेकों पर भी कराए हस्ताक्षर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में युवक ने पड़ोसी ऑटो चालक और उसके परिजनों पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 80 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराने और 50 लाख रुपये का चेक भरवाने का आरोप लगाया है। युवक के अनुसार, उससे पांच खाली चेकों पर भी हस्ताक्षर कराए गए।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने 10 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाहर सिंह कॉलोनी निवासी रोहित उपाध्याय ने शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले उसकी पड़ोसी ऑटो चालक से दोस्ती हुई थी। उसकी बेटी को रोहित ने अपनी कंपनी में काम पर रखा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी हो गई। रोहित का आरोप है कि पांच जुलाई को वह महिला के साथ एनआईटी-2 मार्केट गया था। बाद में दोनों होटल में पहुंचे। करीब एक घंटे बाद महिला का भाई और उसके दोस्त वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रोहित को घर ले जाकर मारपीट की और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। उसका मोबाइल लेकर उसके यूपीआई से महिला के खाते में 50 हजार और 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद चेकबुक लेकर उससे 50 लाख रुपये का चेक भरवाया गया और पांच खाली चेकों पर हस्ताक्षर कराए गए। 13 जुलाई को छह लाख 50 हजार रुपये में समझौता हुआ था। रकम नहीं दे पाने पर उसने समय मांगा, जिसके बाद उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा दस अगस्त को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें