फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर से शिकायत कर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खेड़ी कला निवासी एक किसान ने नगर निगम के क्लर्क पर प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
किसान ने इस संबंध में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी को शपथ पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खेड़ी कला निवासी रामसिंह ने बताया कि कुछ माह पहले उन्होंने अपने खेतों की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन किया था। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए गए थे। आरोप है कि कार्यालय में तैनात क्लर्क ने उनके अलग-अलग खेतों की अलग आईडी बनाने के बजाय सभी खेतों की एक ही प्रॉपर्टी आईडी बना दी। जब उन्होंने इस त्रुटि की शिकायत की तो क्लर्क ने अपना तबादला होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रामसिंह ने संयुक्त आयुक्त से शिकायत की। संयुक्त आयुक्त ने संबंधित जेडटीओ को प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जेडटीओ ने मामले को संबंधित क्लर्क के पास भेज दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्लर्क ने आईडी ठीक करने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की। किसान का कहना है कि रुपये देने के बाद मात्र एक घंटे के भीतर उनकी प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कर दी गई। किसान ने पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए मेयर को शपथ पत्र सौंपा है और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें