फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन गेम में हुआ नुकसान तो लेखाकार ने किया 7.46 लाख की फीस का गबन, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ऑनलाइन गेम खेलने के शोक में लाखों रुपये गंवाने वाले सीबीएस कॉलेज आफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी के लेखाकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेखाकार ने नुकसान की भरपाई करने के लिए छात्रों की 7 लाख 46 हजार रुपये की फीस का गबन किया था। आरोपी की पहचान धर्मनिष्ठ पटेल निवासी बेलसड़ी देवकली यूपी हाल सेक्टर-3 के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कॉलेज के चेयरमेन अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मनिष्ठ पटेल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 6 महीने पहले ही कॉलेज में लेखाकार के पद पर ज्वाइन किया था। वह ऑनलाइन गेम खेलता था। गेम में घाटा हो गया। उसी घाटे की भरपाई के लिए छात्रों से प्राप्त फीस को भी उसने ऑनलाइन गेम में गंवा दिया। जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें