फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खाता मुहैया कराने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 आरोपी मामले में पकड़े गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 4.43 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी ने करनाल निवासी आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-9 निवासी व्यक्ति की 24 अक्तूबर 2025 को एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से युवती से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवती ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद एक फर्जी वेबसाइट पर उसका ट्रेडिंग खाता खुलवाया गया। झांसे में आकर पीड़ित ने अप्रैल से जून 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4,43,68,974 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में रकम निकालने का प्रयास करने पर ठगों ने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप
जांच के दौरान आरोपी जतिन की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीटेक पास है और पहले चंडीगढ़ में एक क्लब का संचालन कर चुका है। आरोप है कि जतिन ने रोहित नामक व्यक्ति से बैंक खाता लेकर उसे आगे साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। इस मामले में अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें