फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 4 लाख की ठगी के मामले में खाता मुहैया करवाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। टेलीग्राम के जरिये टास्क देकर 4 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने खाता मुहैया करवाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुनपेड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक ग्रुप से जोड़ा गया, जहां उसे कुछ टास्क पूरा करके पैसे कमाने बारे कहा गया। जिसके लिए उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया और कुछ प्रीपेड टास्क करने के लिए दिये गए। टास्क के लिए उसने 4 लाख रुपये ठगों के बताए गये खाते में भेज दिए। टास्क पूरा होने के बाद जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और पैसों की मांग की गई। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण (28) निवासी जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रवीण ने करन (खाताधारक) का खाता आसिफ से लेकर आगे ठगों को दिया था। खाते में ठगी के करीब 23 हजार रुपये आये थे। आरोपी बीए पास है व पूर्व में भी उस पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें