फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी मामले में खाताधारक मजदूर नागौर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते में आए थे ठगी के 5 लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाले आरोपी को राजस्थान के नागौर से साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 23 साल का मुकेश मजदूरी करता है। इसने रुपयों के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगों को दिया था। इसी के खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


डिजिटल अरेस्ट कर 5 लाख रुपये की ठगी को लेकर एनआईटी एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि 17 नवंबर 2024 को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके आधार कार्ड का गैर कानूनी गतिविधियों में प्रयोग हुआ है। इससे क्लियरेंस पाने के लिए जांच में सहयोग करने को कहा गया। फिर डिजिटल अरेस्ट कर परिवार पर जानलेवा हमले की धमकी देकर 5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें