बल्लभगढ़। थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने और क्रेडिट कार्ड से 1.29 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जालसाजों को बैंक खाता मुहैया कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्यूआर कोड लगाने का काम करता है और 12वीं पास है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, आरोपी की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी वीरेन्द्र बिश्नोई के रूप में हुई है। उसे 16 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वीरेन्द्र बिश्नोई ने अपने दोस्त वीरेन्द्र सिंह झाला का बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था। ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे। संवाद