फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी में खाताधारक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर नौ लाख 66 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में बैंक खाताधारक को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अर्जुन लाल (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 10 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। शिकायतकर्ता ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि 8 अक्तूबर 2025 को उसके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने खुद को एक कंपनी का सहायक बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश से अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में रुपये जमा करवाए गए। अक्तूबर 2025 के दौरान शिकायतकर्ता ने कुल 9.66 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में अर्जुन लाल पहली लेयर का खाताधारक पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें