फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 7.20 लाख की ठगी, खाताधारक उत्तराखंड से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने फेसबुक के माध्यम से निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को 31 मार्च को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी मोहम्मद शकेब अरसद के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने इलाके में लकड़ी बेचने का काम करता है और उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेवला महाराजपुर निवासी एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह फेसबुक के जरिए ठगों के संपर्क में आया था। ठगों ने उसे कॉल कर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और एक संदिग्ध लिंक भेजकर उसका अकाउंट खुलवा दिया। शुरुआत में पीड़ित ने पचास हजार रुपये जमा किए, जो डिजिटल करेंसी (यूएसडीटी) के रूप में दिखने लगे। मुनाफे के झांसे में आकर पीड़ित ने कुल 7.20 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब उसने अपनी जमा राशि और लाभ निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने उसका खाता ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना एनआईटी ने मामले की तकनीकी जांच के बाद खाताधारक मोहम्मद शकेब को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की कुल राशि में से 1.50 लाख रुपये सीधे आरोपी के बैंक खाते में आए थे। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य जालसाजों और गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी निवेश संबंधी लिंक पर क्लिक न करें और न ही अनजान खातों में पैसा ट्रांसफर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें